February 5, 2026

आपदा प्रभावित किसानों के मुद्दों को लेकर हरीश रावत ने किया मुख्यमंत्री आवास घेराव

 

 

हरिद्वार के आपदा प्रभावित किसानों के मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री आवास घेराव किया, इस दौरान हजारों की संख्या में हरिद्वार के किसानों ने देहरादून पहुंच कर इस विरोध प्रदर्शन में शिरकत की वह सरकार के सामने अपनी मांगे रखी, इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार से किसानों के लिए चार मांगे की, उन्होंने कहा किसानों को 10 हज़ार रूपये प्रति बिघा मुआवजा दिया जाए, इसके साथ ही किसानों का पिछले 6 महीनों का बिजली पानी बिल माफ़ किया जाएं, इसके अलावा गन्ना मील द्वारा किसानों का बकाया भुगतान जल्द से जल्द किया जाए, और साथ ही किसानों के क़र्ज़ की वसूली स्थगित की जाए और ब्याज माफ किया जाए, उन्होंने सरकार को चेताते हुए आगे कहा अगर 20 अक्टूबर तक यह मांगे पूरी नहीं की गई, तो किसानों द्वारा देहरादून जाम किया जाएगा इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग भी जाम किया जाएगा, इसके अलावा धरना प्रदर्शन में मौजूद नेता प्रतिपक्ष ने कहा, आज स्थिति यह है की किसानों के इस्तेमाल की जाने वाली सभी वस्तुएं महंगी हो गई है, इसके अतिरिक्त बे मौसम बरसात से किसानों की फैसले बर्बाद हो गई है, लेकिन सरकार द्वारा ना के बराबर मुआवजा दिया गया है इसी को लेकर आज यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है!

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.