देहरादून, 2 अक्टूबर 1994 में मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा गोलीकांड में शहीद हुए उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को आज कचहरी स्थित ‘शहीद स्थल’ में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, अजय कुमार, आदित्य कोठारी, विवेकानंद खंडूड़ी, रविन्द्र जुगरान, जगनमोहन नेगी,राज्य आंदोलनकारियों एवं कांग्रेस नेताओं ने मुजफ्फरनगर में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान हुये शहीदों को शहीद स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिन्होंने राज्य आंदोलन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दे दी और उत्तराखंड राज्य बनाने के लिए अपने प्राण निछावर कर दिये।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शहीद स्थल कचहरी, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य प्राप्ति के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले सभी राज्य आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने नये राज्य के लिए अनेक सपने देखे थे। उनके सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उत्तराखण्ड को देश का आदर्श राज्य बनाने की दिशा में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। जन अपेक्षाओं के अनरूप उत्तराखण्ड का विकास किया जा रहा है।
Heartfelt tribute was paid at ‘Shaheed Sthal’ to the Uttarakhand state agitators who were martyred in the Rampur Tiraha firing incident in Muzaffarnagar on 2 October 1994.