March 25, 2026

6 एवं 7 जनवरी को “हिमगिरि महोत्सव-2024” का आयोजन।

देहरादून, ओ.एन.जी.सी. एवं उत्तराखंड प्रशासन के सौजन्य से “हिमगिरि सोसाइटी” अपनी 31वीं वर्षगांठ के अवसर पर दो दिवसीय 6 एवं 7 जनवरी को “हिमगिरि महोत्सव-2024” का आयोजन कर रहा है। जिसमें पर्वतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले महान विभूतियों, जिसमें विज्ञान एवं प्रोधोगिकी के क्षेत्र में डॉ. दिनेश कुमार असवाल, चित्रकला के क्षेत्र में प्रो. (डॉ०) शेखर चंद्र जोशी, पर्यावरण के क्षेत्र में सचिदानंद भारती को हिमगिरि गौरव सम्मान-2024 से सम्मानित किया जाएगा। हिमगिरि के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व निदेशक (अन्वेषण) दिनेश कुमार पांडे को तेल एवं गैस अन्वेषण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों तथा हिमगिरि की स्थापना हेतु मुख्य अतिथि द्वारा लाइफ टाइम अचिएवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दूसरे दिन नशामुक्त उत्तराखंड थीम पर आधारित वॉकथन का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा किया जाएगा। तत्पश्चात इंटर स्कूल फ़ोल्क डांस प्रतियोगिता, फ़ैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, फ़ैशन शो, चित्रकला प्रीतियोगिता की जाएंगी। इन्दु कुमार पांडे की संयोजकता में ‘उत्तराखंड दशा एवं दिशा’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य वक्ता लोकेश नवानी, कमला पंत, केदार सिंह रावत व प्रोफेसर विनय आनंद बौड़ाई होंगे। इसी दिन सांय मुख्य अतिथि द्वारा सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया जाएगा। जहां पारंपरिक लोक गीत, लोक नृत्य, वाद्ययंत्रों कार्यक्रम होगा , वहीं प्रसिद्ध गायक/गायिकाओं जिसमें किशन गहिपाल, गजेंद्र राणा, राकेश कंडवाल, श्वेता माहरा, सौरव मैठानी, माया उपाध्याय, सन्नी दयाल, रेशमा शाह, कैलाश कुमार, नरेंद्र गित्यार, स्वाति भट्ट आदि अपनी प्रस्तुतियां रखेंगे।

हिमगिरि महोत्सव में उत्तराखंड की वेश भूषा, खानपान, जैविक खाद्यान्नों, हस्तकला उत्पादों के लगभग 30 स्टाल लगेंगे। पत्रकार वार्ता में संस्था के अध्यक्ष गोपाल जोशी, सचिव आशीष चौहान, संदीप सिंह बिष्ट, एल मोहन लखेड़ा, देवेन्द्र बिष्ट, शोभा नेगी, विजय मधुर, मनमोहन नेगी, परमेश उनियाल, आर जे काव्या आदि मौजूद रहे।

Share

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.