March 12, 2026

राष्ट्रीय राज मार्ग चौड़ीकरण में बाधक बनी अवैध मजार को हटाया

देवभूमि के प्रवेश द्वार रुद्रपुर के इंदिरा चौक पर बनी अवैध मजार को राष्ट्रीय राजमार्ग और जिला प्रशासन ने हटा दिया। इस अवैध मजार को हटाने से पहले नोटिस जारी किया गया था।

जानकारी के मुताबिक एक ही नाम की कई अवैध मजारे होनी की सर्वे रिपोर्ट और राष्ट्रीय राज मार्ग के चौड़ीकरण में बाधक होने की वजह से इस अवैध मजार को हटाए जाने की कवायद पिछले कई दिनों से चल रही थी। इस नाम से यूपी में कई स्थानों पर फ्रेंचाइजी अवैध मजारे है।

आज सुबह तड़के की गई प्रशासनिक कार्रवाई में ये अवैध संरचना को हटाकर राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण ने मार्ग चौड़ीकरण का काम तत्काल शुरू कर दिया। प्रोजेक्ट के मुताबिक ये चौराहा व्यस्त यातायात की वजह से जाम से ग्रसित रहता था अब इसे चौड़ा करके 6 लाइन का बनाया जा रहा है।
उत्तराखंड के प्रवेश द्वार के पहले चौराहे और यहां खटीमा पानीपत और दिल्ली अल्मोड़ा हाईवे मिलता है होता है जिसकारण इस पर भारी यातायात चलता है।

इस अवैध मजार को हटाने से पहले पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा लगाई थी और विद्युत आपूर्ति बंद करके जेसीबी मशीनों की रौशनी पर काम किया और आधे घंटे में उक्त काम को पूरा कर सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया।

एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि एन एच के अभियंताओं ने उक्त मार्ग को चौड़ा करने में आ रही बाधाओं का जिक्र किया था जिस पर आज उनके द्वारा कार्रवाई की गई, रोड चौड़ी कर चौराहे पर यातायात के प्रेशर को कम किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड की धामी सरकार भी तक 534 ऐसी अवैध संरचनाओं को हटा चुकी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.