Inauguration and foundation stone laying of 122 schemes worth ₹ 8275.51 crore related to 17 departments by Chief Minister Pushkar Singh Dhami through digital medium.
 
        देहरादून, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में 17 विभागों से जुड़ी ₹8275.51 करोड़ की 122 योजनाओं का डिजिटल माध्यम से लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके साथ ही ऊर्जा विभाग की ₹2027 करोड़ की प्रीपेड मीटर योजना का शिलान्यास और भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों को टूल किट का भी वितरण भी किया गया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री धामी को सचिव ऊर्जा एवं एमडी पिटकुल पी.सी. ध्यानी द्वारा ₹05 करोड़ का लाभांश का चेक भी प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं और मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों को आवंटन पत्र भी प्रदान किए।
अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करने के लिए “विकल्प रहित संकल्प” के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है। प्रदेश में सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मंत्र से नई कार्य संस्कृति का वातावरण बना है। जिससे लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार हुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत विकास की एक अभूतपूर्व गाथा लिख रहा है। हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरु की गई है। किसान से लेकर जवान तक और शहर से लेकर गांव तक हर वर्ग और क्षेत्र के लिए मोदी सरकार लगातार काम कर रही है।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी , सचिव नियोजन आर. मीनाक्षी सुन्दरम , सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक विनोद चमोली, सरिता आर्या, दुर्गेश्वर लाल, शक्ति लाल शाह, मोहन सिंह बिष्ट, संजय डोभाल, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, शैलेश बगोली सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

 
                        
 
                 
                 
                