देहरादून, 17 नवंबर 2024,
लोक सभा स्पीकर ओम बिरला ने आज देहरादून के प्रेमनगर नंदा की चौकी स्थित एक स्कूल के वार्षिकोत्सव में कहा, भौतिक संसाधनों में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत आज आध्यमिक, धर्म और संस्कारों के कारण भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। दुनिया के विकसित देशों के अंदर भी उस विकसित देश को आगे बढ़ाने में भारत के नौजवानों का योगदान है। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि हर चुनौतियों को अवसर में बदलने की क्षमता विद्यार्थी जीवन से छात्रों में आती है। आज आवश्यकता है कि विद्यालयी जीवन में ऐसे संस्कार व शिक्षा दिये जाये कि दुनिया की 21 वीं शताब्दी भारत की शताब्दी हो। यह ज़िम्मेदारी नौजवानों की है। भारत में कई ऐसी शख्सियत हैं , जिन्होंने अभावों में रहकर कठिन चुनौतियों से विज्ञान व तकनीकी में बड़े अविष्कार किये हैं। जब हम अपने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जी का जीवन देखते हैं। तो बड़ी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने भारत का नाम दुनिया में किया।
स्पीकर ओम बिरला ने सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वह भारत की संसद में आएं और संसद में स्वतंत्रता सैनानियों की जीवनी के दर्शन करें जिन्होंने स्वत्रंता आंदोलन में भाग लिया और भारत के निर्माण का रास्ता बनाया। जब हम उनके उनके जीवन दर्शन को समझेंगे और पढ़ेंगे तो नई प्रेरणा मिलेगी। इस लिए हमने नया विचार दिया है कि भारत मे पढ़ने वाला हर विद्यार्थी संसद में आए और देखे कि किस तरह लोकतंत्र के माध्यम से भारत के इस 75 वर्ष की यात्रा में मजबूत नेतृत्व देने का काम हुआ है। श्री बिरला ने कहा कि आज हमें खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया में नेतृत्व कर रहा है। आज हर दिशा में भारत आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व क्षमता के कारण दुनिया में भारत का विश्वास बढ़ा है।
श्री बिरला कहा कि पद्मश्री, पद्म विभूषण पर्यावरणविद् अनिल जोशी ने पर्यावरण को लेकर देश में नया जनांदोलन खड़ा किया और कहा कि जल-जंगल-जमीन को बचाने की प्रेरणा विद्यार्थियों को बाल्यकाल से मिलनी चाहिए। वह अपने जीवन को पर्यावरण के अुनकूल जिएं। वह जल को संचय करने का प्रयास करें।श्री बिरला ने कहा कि उन्हें गर्व है भारत के नौजवान विद्यार्थियों पर , जिनमें ज्ञान, विज्ञान, नए विचार, शोध व रिसर्च की अदभुत क्षमता है और इसके साथ आध्यात्मिक उर्जा भी है।
इस मौके पर पर्यावरणविद पद्मभूषण डा. अनिल जोशी, स्कूल के चेयरमैन विजय नागर, निदेशक शैलेन्द्र बेंजामिन, प्रिंसिपल बेला सहगल, उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डा. गीता खन्ना, सीबीएसई के पूर्व क्षेत्रीय अधिकारी डा रणबीर सिंह सहित गणमान्य अतिथि उपस्थिति थे।
India is rapidly progressing in material resources but today India is leading the world due to spirituality, religion and culture: Lok Sabha Speaker Om Birla.
भौतिक संसाधनों में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत आज आध्यमिक, धर्म और संस्कारों के कारण भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा है: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला।