Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
भारतीय नौसेना के पोत उत्तरी और मध्य अरब सागर में व्यापारिक नौवहन और नाविकों की सुरक्षा में तैनात। - Separato Spot Witness Times
अंतरराष्ट्रीय समाचार

भारतीय नौसेना के पोत उत्तरी और मध्य अरब सागर में व्यापारिक नौवहन और नाविकों की सुरक्षा में तैनात।

दिल्ली, इरान समर्थित हूती विद्रोही लाल सागर में इजरायल और अमेरिका के जहाजों को निशाना बना रहे हैं। हूतियों ने इजरायल से जुड़े जहाजों के खिलाफ मिसाइल हमले किए हैं और उनको अगवा भी किया है। तनाव स्थिति को देखते हुए ,भारतीय नौसेना उत्तरी व मध्य अरब सागर और अदन की खाड़ी में व्यापारिक नौवहन और नाविकों की सुरक्षा सहित समुद्री सुरक्षा स्थिति की कड़ी निगरानी बनाए रखने हेतु तैनात कर दिए गए हैं। पिछले एक सप्ताह के दौरान, इस क्षेत्र में तैनात भारतीय नौसेना कार्य समूहों ने बड़ी संख्या में मछली पकड़ने वाले जहाजों और दूसरे जहाजों पर सवार होकर जांच की है। नौसेना पोत के अलावा भारतीय नौसेना के समुद्री गश्ती विमान और आरपीए इस क्षेत्र पर लगातार निगरानी कर रहे हैं।

आईएमएसी और आईएफसी आईओआर सफेद शिपिंग, विशेष रूप से इस क्षेत्र में चलने वाले भारतीय ध्वज से लैस व्यापारिक जहाजों की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। भारतीय नौसेना ईईजेड के भीतर कड़ी निगरानी को बनाए रखने हेतु तटरक्षक बल के साथ समन्वय भी कर रही है।

भारतीय नौसेना राष्ट्रीय समुद्री एजेंसियों के साथ समन्वय करते हुए समग्र स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है और इस क्षेत्र में व्यापारिक नौवहन और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

हमास की हवाई बटालियन के कमांडर निसाम अबू अजीना को मार गिराने का दावा।

Dharmpal Singh Rawat

10वें सिक्ख गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी की आज 355वीं जयंती।

Dharmpal Singh Rawat

6वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में प्रत्येक वर्ष बिम्सटेक बिजनेस समिट आयोजित करने की पेशकश की,

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment