October 31, 2025

“गगनयान’ के पहले टेस्ट व्हीकल डी1 की परीक्षण उड़ान 21 अक्टूबर को

तमिलनाडु, इसरो के मिशन “गगनयान’ के पहले टेस्ट व्हीकल डी1 की परीक्षण उड़ान 21 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि, पहले परीक्षण उड़ान के बाद इसरो गगनयान मिशन के और परीक्षणों को भी अंजाम देगा। तमिलनाडु के मदुरै में इस बहुप्रतीक्षित मिशन के चरणबद्ध कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर को होने वाली पहली टीवी-डी1 परीक्षण उड़ान के बाद भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी गगनयान कार्यक्रम के तीन और परीक्षण उड़ान मिशन को अंजाम देगी। गगनयान अभियान में मानव दल को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा और उन्हें सुरक्षित हिंद महासागर में उतारा जाएगा। परीक्षण वाहन विकास उड़ान (टीवी-डी1) का परीक्षण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में किया जाएगा।

इस दौरान इसरो चीफ एस सोमनाथ ने आदित्य-एल1 के संबंध में अपडेट देते बताया कि, भारत का पहला सौर मिशन आदित्य-एल1 जनवरी के मध्य तक लैग्रेंज प्वाइंट 1 (एल1) पर पहुंच जाएगा। वर्तमान में पृथ्वी से एल1 बिंदु तक यात्रा करने में करीब 110 दिन लगते हैं। इसलिए जनवरी के मध्य तक यह एल1 बिंदु तक पहुंच जाएगा। फिर उस बिंदु पर हम लैग्रेंज बिंदु में सम्मिलन करेंगे, इसे हेलो कक्षा कहा जाता है। यह एक बड़ी कक्षा है। इसलिए यह जनवरी के मध्य तक होगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.