March 22, 2026

प्राकृतिक सौंदर्य की नहीं, बल्कि आस्था, तपस्या और राष्ट्रभक्ति की भी पहचान है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,

Uttarakhand 21 March 2026,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के 4 साल पूरे होने के अवसर पर एमबी इंटर कॉलेज हल्द्वानी नैनीताल में भव्य जनसभा में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि यह भूमि केवल प्राकृतिक सौंदर्य की नहीं, बल्कि आस्था, तपस्या और राष्ट्रभक्ति की भी पहचान है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार जीरो टॉgvलरेंस की नीति पर तेजी से काम कर रही है और निर्णय लेने की गति ने उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में ला खड़ा किया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, उत्तराखंड राज्य अपने गठन के 25 वर्ष पूरे करने की ओर अग्रसर है। इस दौरान राज्य में सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी में तेजी आई है, बिजली उत्पादन क्षमता में विस्तार हुआ है, पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़े हैं, कौशल विकास योजनाओं से युवाओं को नई दिशा मिली है। धामी सरकार के समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून से पारदर्शिता सुनिश्चित करना, घुसपैठ रोकने के लिए सीमांत विकास और सुरक्षा पर जोर, कई अहम निर्णयों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि ये फैसले लंबे समय तक राज्य की दिशा तय करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में राज्य सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का विस्तार से जिक्र किया, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘रिफॉर्म,तयतत परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म’ के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ततततने कहा, ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट से बड़े निवेश प्रस्ताव आए हैं। स्टार्टअप और उद्योगों की संख्या में त से वृद्धि हुई। पारदर्शी भर्ती प्रणाली से युवाओं को रोजगार मिला। हमारी सरकार ने पर्यटन को आर्थिक मजबूती का प्रमुख आधार बनाया है। यहोमस्टे योजना को बढ़ावा, धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों का विकास, होटल और पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश जैसे पहलों के चलते न केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ी है, बल्कि रिवर्स पलायन की स्थिति भी बनने लगी है।

प्रदर्शनी में दिखी विकास की झलककार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इसमें जमरानी बांध परियोजना, राष्ट्रीय राजमार्ग विकास, ग्रामीण विकास योजनाएं, वन्यजीव संरक्षण पहल जैसी परियोजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री धामी द्वारा रक्षा मंत्री के पारंपरिक स्वागत से हुई। उन्हें नंदा देवी मंदिर की प्रतिकृति और उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति को दर्शाती हस्तनिर्मित शॉल भेंट की गई। इस दौरान पूरे आयोजन में देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत और जनभावनाओं का विशेष समावेश देखने को मिला है।

उत्तराखंड में ही एक अन्य कार्य रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने, 21 मार्च, 2026 को उत्तराखंड के घोड़ाखाल स्थित सैनिक विद्यालय के स्थापना दिवस समारोह और हीरक जयंती को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युद्ध संघर्षों का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है, क्योंकि आज किसी भी राष्ट्र को आर्थिक, साइबर, अंतरिक्ष और सूचना युद्ध के माध्यम से कमजोर किया जा सकता है, जिसके लिए प्रत्येक नागरिक को हर समय सतर्क और तैयार रहना आवश्यक है।

रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र कुमार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार रक्षा बलों को विशेष हथियारों और प्रौद्योगिकियों से लैस करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। जबकि रक्षा मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि नागरिकों, विशेषकर युवाओं को अनुशासन और दृढ़ संकल्प के माध्यम से मानसिक दृढ़ता और बौद्धिक यछस्पष्टता विकसित करने की आवश्यकता है ताकि वे राष्ट्र को हर परिस्थिति से निपटने में मदद कर सकें। उन्होंने वूका (अस्थिरता, अनिश्चिता, जटिलता और अस्पष्टता) की Gअवधारणा का उल्लेख करते हुए छात्रों से आग्रह किया कि वे आधुनिक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए वूका का अपना संस्करण विकसित करें , जिसमें दूरदर्शिता, समझ, साहस और अनुकूलन क्षमता शामिल है।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.