इजराइल ने ईरान पर किया हवाई हमला: सैन्य अड्डो को बनाया निशाना।
दिल्ली : इजराइल ने आज सुबह-सुबह ईरान के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। इजराइल रक्षा बल यानी आईडीएफ ने मामले को लेकर जानकारी दी और कहा- हमला 1 अक्टूबर को ईरान द्वारा उसके क्षेत्र में किए गए बैलिस्टिक मिसाइल हमले के जवाब में किया गया है।
इजराइल ने तेहरान समेत कई शहरों में ईरान के सैन्य ठिकानों पर बमबारी की है। खुद इजराइल डेफेंस फोर्स ने हवाई हमले की पुष्टि की।इजराइल की लोकल मीडिया के हवाले से खबर है कि ईरान पर हमला करने के लिए इजरायली सेना ने लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया जिसकी संख्या 100 से ज्यादा है। जिसमें एफ-35 फाइटर जेट का इस्तेमाल किया गया है। इजराइली अधिकारी के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, इजराइल ईरानी परमाणु ठिकानों या तेल क्षेत्रोंइजराइल डेफेंस फोर्स नेपर हमला नहीं कर रहा है। इजराइली वायुसेना के निशाने पर सैन्य ठिकाने हैं।
इजराइल डेफेंस फोर्स ने कहा ने शनिवार सुबह ट्वीट करके दुनिया को बताया कि ईरान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले जारी है। ईरान गत 7 अक्टूबर 2023 से 7 मोर्चों पर लगातार इजराइल पर हमला कर रहा है। दुनिया के हर अन्य संप्रभु देश की तरह इजराइल को भी दुश्मन को जवाब देने का अधिकार है, कर्तव्य है। हम इजराइल देश और देश के लोगों की रक्षा के लिए जो भी आवश्यक होगा, वह करेंगे। हमारी रक्षात्मक और आक्रामक रणनीति तैयार है और एक्टिव है।
इजराइल डेफेंस फोर्स के इंटरनेशनल स्पीकर नदाव शोशानी ने बताया कि ईरान ने 1 अक्टूबर को इजराइल की ओर 20 से ज्यादा मिसाइलें दागीं थीं। तर्क दिया गया कि यह हमला हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह और अन्य की हत्या का जवाब था। यहां से दोनों देशों के बीच ताजा विवाद शुरू हुआ। हिजबुल्लाह लेबनान में ईरान समर्थित आतंकवादी समूह है। उस हमलों में जेरिको शहर में एक फिलिस्तीनी की मौत हो गई थी। इजराइल ने हमले का जवाब देने की कसम खाई थी। हमले के कुछ घंटों बाद बोलते हुए कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि ईरान ने आज रात एक बड़ी गलती की है और उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
Israel launched air strikes on Iran: Military bases targeted.
इजराइल ने ईरान पर किया हवाई हमला: सैन्य अड्डो को बनाया निशाना
