February 5, 2026

पिछले एक साल में केंद्र शासित प्रदेश ‘जम्मू-कश्मीर’ में दो करोड़ से अधिक पर्यटक पंहुचे।

दिल्ली, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज यहां कहा कि पिछले एक साल में केंद्र शासित प्रदेश में दो करोड़ से अधिक पर्यटक आए हैं। बढ़ता पर्यटन ‘जम्मू-कश्मीर में बदलाव’ का ‘जीवित उदाहरण’ है। प्रेस को दिए एक बयान में उन्होंने कहा, “और ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि आतंकवाद में कमी आई है। पहले बढ़ते आतंकवाद के कारण ज्यादा पर्यटक कश्मीर नहीं आते थे।” जम्मू-कश्मीर में पिछली सरकारों ने अपनी तुष्टिकरण की राजनीति के कारण क्षेत्र के लोगों को विकास से वंचित रखा था।

विपक्ष के इस आरोप का कि सरकार जम्मू-कश्मीर में चुनाव के खिलाफ है, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में कई बार स्पष्ट किया है कि चुनाव उचित समय पर होंगे। चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट के नियम का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ”अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी आदेश दे दिया है कि सितंबर तक जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराए जाएं और गृह मंत्री भी कह चुके हैं।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.