March 27, 2026

जसपुर : गैस ब्लैकियों की खैर नहीं प्रशासन ने संभाला मोर्चा

जहां पूरे देश में गैस और पेट्रोल को लेकर अफरा तफरी मची वही अफरा तफरी के चलते ब्लैक मेलर अपनी मौज मस्ती काटने में जुटे हैं। वहीं अब स्थानीय प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस ली है चाहे गैस एजेंसी कर्मचारी हों या कुकिंग गैस रिफिल करने वाले दुकानदारह किसी को भी किसी कीमत पर नहींबक्शा जायेगा जयपुर एसडीएम की नेतृत्व में तहसीलदार दिलीप सिंह नेगी आपूर्ति निरीक्षक मुकुल गर्जोला व गैस नोडल अधिकारियों की दोनों एजेंसियों पर एक एक टीम गठित कर दी गई है और शहर की इंडियन गैस एजेंसी की उपभोक्ता हो या भारत गैस एजेंसी के उपभोक्ता किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी उपभोक्ता अपने घर बैठकर ही अपनी गैस बुक करने के बाद अपने ही घर पर सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे जसपुर उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने दोनों गैस एजेंसी प्रबंधकों को सख्त हिदायत दी साथ ही भारत गैस एजेंसी के गोदाम भारी मात्रा में रिफिल गैस सिलेंडर उपलब्ध होने के बाबजूद गैस वितरण प्रणाली में लच्चर व्यवस्था पर होम डिलीवरी ठेकेदार को समयानुसार होम डिलीवरी रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित कराने के सख्त निर्देश दिए जिलाधिकारी उधम सिंह नगर के निर्देशों का सख्ती पूर्वक पालन कर किसी भी गैस एजेंसी गोदाम में रिफिल सिलेंडर नहीं दिया जाएगा प्रत्येक उपभोक्ता के घर पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उधर कुकिंग गैस की कालाबाजारी करने वालों व छोटे सिलेंडरों में गैस रिफिल करने वालो एवं मिठाइयों की दुकानों पर भी सघन गैस सिलेंडर चेकिंग अभियान चलाया गया आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.