Recent Posts

February 9, 2026

जम्मू-कश्मीर में मारोग सुरंग के साथ 250 मीटर , लागत 82 करोड़ रुपये का सेतु का निर्माण संपन्न।

दिल्ली, जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के रामबन से बनिहाल खंड के अन्तर्गत स्थित 395 मीटर लंबी लेन-2 में मारोग सुरंग के साथ 250 मीटर सेतु लेन-2 लागत 82 करोड़ रुपये का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया गया है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक पोस्ट में कहा कि, यह निर्माण कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के रामबन से बनिहाल खंड के साथ किया गया है। बड़ी परियोजना के हिस्से के रूप में यह 645 मीटर का खंड, न केवल यात्रा की दूरी को 200 मीटर तक कम कर देगा, खड़ी ढलानों को कम करेगा, बल्कि प्रसिद्ध सीता राम पासी स्लाइड क्षेत्र के लिए एक वैकल्पिक मार्ग की सुविधा भी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्‍त, यह चुनौतीपूर्ण मार्गों क्षेत्र के चढ़ाई एवं ढलानों से छुटकारा दिलाते हुए वाहनों के सुचारू संचालन की सुविधा प्रदान करेगा।

श्री गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत हमने जम्मू और कश्मीर में अद्वितीय राजमार्ग बुनियादी ढांचा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दृढ़ता से बरकरार रखा है। उन्होंने कहा कि यह रूपांतरकारी विकास न केवल क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि में योगदान देता है बल्कि एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में इसके आकर्षण को भी बढ़ाता है।

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.