Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
पत्रकारिता सिर्फ प्रचार-प्रसार का माध्यम ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र को जीवित रखने का एक साधन भी है: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। - Separato Spot Witness Times
राज्य समाचार

पत्रकारिता सिर्फ प्रचार-प्रसार का माध्यम ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र को जीवित रखने का एक साधन भी है: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

देहरादून, आज उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित दीपावली महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पत्रकारिता को संविधान का चौथा स्तंभ कहा जाता है। पत्रकार और पत्रकारिता सिर्फ राजनीतिक और सामाजिक विषयों के प्रचार-प्रसार का माध्यम मात्र नहीं बल्कि लोकतंत्र को जीवित रखने का एक साधन भी है। आम जनता को सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं से परिचित कराना हो या उनकी समस्याओं से सरकार को अवगत कराना हो, इन दोनों महत्वपूर्ण दायित्वों का भार मीडिया पर होता है।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारगणों एवं प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व हम सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का एक विशिष्ट माध्यम है। सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की उन्होंने कामना की। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का वो दर्पण है, जो सरकार और उसके पूरे तंत्र को, उसके कार्यों के धरातल पर होने वाले प्रभावों से अवगत कराता है। जब कभी राष्ट्र को विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है तो हमारे पत्रकार बंधु, हमारे वीर जवानों की भांति उस विकट परिस्थिति में सरकार और जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भी पत्रकार बंधुओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। हमने जहां एक ओर पत्रकारों की पेंशन में वृद्धि की, वहीं विभिन्न जिलों से देहरादून आने वाले पत्रकारों को पूर्व की भांति सूचना विभाग के जरिये प्रदेश की राजधानी में रहने की उचित व्यवस्था में सहयोग करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री पत्रकार पेंशन योजना के तहत पत्रकार कल्याण कोष में 2 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी भी की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत पत्रकार श्री दुर्गा नौटियाल के परिवारजनों को पत्रकार कल्याण कोष से 05 लाख रूपये दिये जायेंगे।

इस दीपावली महोत्सव कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह चौहान, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा, भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी एवं पत्रकारगण व उनके परिजन उपस्थित रहे।

Journalism is not only a medium of publicity but also a means of keeping democracy alive: Chief Minister Pushkar Singh Dhami.

पत्रकारिता सिर्फ प्रचार-प्रसार का माध्यम ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र को जीवित रखने का एक साधन भी है: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

Related posts

प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस का सर्वे पूरा, अब पर्यवेक्षक करेंगे दौरा…इन नामों की चर्चा तेज

Dharmpal Singh Rawat

देहरादून : दाखिल खारिज शुल्क में हुआ संशोधन 

Dharmpal Singh Rawat

प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment