April 11, 2026

कैश कांड मामले में फंसे इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा अपना इस्तीफा,

Prayagraj 10 April 2026,

दिल्ली स्थित आवासीय परिसर से कथित जली अवस्धा में बरामद करोड़ों के कैश कांड मामले में फंसे इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। जस्टिस वर्मा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा भेजा है। अपने आवास में मिले कथित कैश मिलने के चलते उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद ट्रांसफर कर दिया गया था।

5 अप्रैल 2025 को जस्टिस यशवंत वर्मा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। और अभी उन पर इन-हाउस जांच चल रही है। जानकारी के मुताबिक, संसदीय कमेटी की जांच जो जल्द ही पूरी होने वाली है। उसमें उन्हें हटाए जाने की संभावना थी।

इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज यशंवत वर्मा ने राष्ट्रपति को भेजे पत्र में कहा है कि मैं उन कारणों की तह नहीं जाना चाहता जिन्होंने मुझे यह पत्र लिखने के लिए मजबूर किया है। जस्टिस वर्मा ने पत्र में लिखा, ”अत्यंत दुख के साथ मैं इलाहाबाद हाई कोर्ट में जज के पद से अपना इस्तीफा तत्काल प्रभाव से दे रहा हूं। इस पद पर सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है।’

बता दें कि,जस्टिस वर्मा ने 8 अगस्त 1992 को इलाहाबाद हाई कोर्ट में वकालत के साथ अपना करियर शुरू किया था।

14 मार्च 2025 को जस्टिस वर्मा के दिल्ली स्थित सरकारी आवासीय परिसर में आग लगी थी। और इसी दौरान दमकल कर्मियों को करोड़ों रुपए की जली अवस्था में कैश मिला। हालांकि, घटना के वक्त जस्टिस वर्मा और उनकी पत्नी उस समय दिल्ली में नहीं थे। आग लगने के समय घर पर केवल उनकी बेटी और मां ही मौजूद थे। जले हुए कैश के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जस्टिस वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगे। न्यायमूर्ति वर्मा ने आरोपों से इनकार किया लेकिन उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट से उनके मूल न्यायालय इलाहाबाद हाई कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया और आगे की कार्रवाई पर विचार किए जाने तक उनसे न्यायिक कार्य छीन लिया गया।

भारत के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने आरोपों की आंतरिक जांच शुरू की और 22 मार्च को जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया। गठित समिति शीघ्र ही अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने वाली थी। इससे पहले जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू को भेज दिया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.