February 5, 2026

पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले महाराज

महाराज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के विषय में भी चर्चा की

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

दिल्ली/देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान श्री महाराज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के विषय में भी चर्चा की।

श्री महाराज ने उन्हें बताया कि प्रदेश में पर्यटन विभाग अनेक धार्मिक सर्किट को विकसित करने में लगा है। उन्होंने बताया कि अनेक टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित किए जा रहे हैं।

निशीथ सकलानी
मीडिया सलाहकार
श्री सतपाल महाराज जी, माननीय मंत्री, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति, उत्तराखंड सरकार।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.