February 26, 2026

ईरान में सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन जारी

Delhi 06 January 2026,

ईरान में सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन जारी हैं, जो आर्थिक नीतियों और महंगाई के विरोध में हो रहे हैं।प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच टकराव भी हुआ है। इन प्रदर्शनों में अब तक कम से कम 35 लोगों की मौत होने की खबर मिली है। एक हजार से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। प्रदर्शन ईरान के कई शहरों में हो रहे हैं, जिनमें तेहरान भी शामिल है। प्रदर्शन 90 से अधिक शहरों और कस्बों में हो रहे हैं।

ईरान में अयातुल्ला खुमैनी ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अयातुल्ला अली खामेनेई ने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी है और दंगाइयों को उनकी सही जगह पर पहुंचाने की बात कही है। उन्होंने इन प्रदर्शनों के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ होने का आरोप लगाया है।

खामेनेई ने कहा है कि प्रदर्शनकारियों और दंगाइयों में फर्क है और दंगाइयों को उनकी जगह दिखानी होगी।

ईरान की लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचें। भारत के विदेश मंत्रालय ने सलाह दी है कि ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों और पीआईओ (भारतीय मूल के व्यक्तियों) को सावधानी बरतनी चाहिए। उनको विरोध प्रदर्शनों या रैलियों वाले क्षेत्रों में जाने से बचना चाहिए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.