February 5, 2026

मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य में किया घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज उत्तराखंड राज्य में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पांच जिलों उधम सिंह, हरिद्वार, नैनीताल, देहरादून और पौड़ी जिले में कोहरा छाया रहेगा। इन जिलों में घने कोहरे को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

घने कोहरे के कारण दृश्यता 6 से 4 मीटर तक रहने की संभावना है। कोहरे के कारण रेलवे और हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रशासन और पुलिस से सतर्कता बरतने को कहा है वहीं वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

उत्तराखंड में कोहरा अभी और सताएगा। सर्दियों में बारिश न होने की वजह से दिसंबर का महीना सूखा ही रहा। उत्तरी हवाओं के चलने से प्रदेश में सूखी ठंड पड़ रही है। नए साल पर बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे पर्यटकों को भी मायूस होना पड़ा है। मौसम विभाग की ओर से दो जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि नैनीताल, देहरादून और पौड़ी जिले में कोहरे का यलो अलर्ट रहेगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.