Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल और केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रुपाला मत्स्य पालन क्षेत्र पर विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा। - Separato Spot Witness Times
अंतरराष्ट्रीय समाचार

यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल और केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रुपाला मत्स्य पालन क्षेत्र पर विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा।

देहरादून 27जुलाई 2023,

दिल्ली:  पर्यावरण, महासागर और मत्स्य पालन के लिए यूरोपीय कमिशनर वर्जिनिजस सिंकेविसियस के नेतृत्व में यूरोपीय संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने कल नई दिल्ली में भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परशोत्तम रुपाला से मुलाकात की। इस दौरान, मत्स्य पालन और जलीय कृषि पर विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की गई।

दोनों पक्ष पोर्ट स्टेट मेजर एग्रीमेंट, विश्व व्यापार संगठन में मत्स्य पालन सब्सिडी से जुड़े मुद्दों, इंडियन ओशन ट्यूना कमिशन, ‘ और मत्स्य पालन संवाद’, आईयूयू फिशिंग और मत्स्यमहासागर पालन मुद्दे पर गठित होने वाले प्रस्तावित संयुक्त कार्य समूह के ढांचे के भीतर बाजार पहुंच से संबंधित महत्वपूर्ण मामलों पर द्विपक्षीय रूप से जुड़ने पर सहमत हुए।

भारतीय पक्ष ने यूरोपीय संघ के सीमा निरीक्षण चौकी पर भारतीय खेती वाले झींगा के निरीक्षण के लिए नमूना आवृत्ति को 50 प्रतिशत के मौजूदा स्तर से घटाकर 10 प्रतिशत के पिछले स्तर तक कम करने, डी-लिस्टिंग को फिर से सूचीबद्ध करने, मत्स्य पालन प्रतिष्ठानों, और भारत से यूरोपीय संघ को जलीय कृषि झींगा के निर्यात के लिए नए सूचीबद्ध मत्स्य प्रतिष्ठानों को अनुमति दिए जाने से संबंधित मामलों पर यूरोपीय संघ का ध्यान आकर्षित किया।

इसके अलावा, मई 2021 में भारत-यूरोपीय संघ के नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान यूरोपीय संघ और उसके सदस्य देशों को दिए गए निमंत्रण के अनुसरण में यूरोपीय संघ पक्ष से इंडो-पैसिफिक महासागर पहल के किसी भी स्तंभ में शामिल होने का भी अनुरोध किया गया था।

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी और सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन, सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी, और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्य पालन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, विदेश मंत्रालय और भारतीय निर्यात निरीक्षण परिषद के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने भारत से सहायता प्राप्त 106.16 मिलियन अमरीकी डॉलर की रेल अवसंरचना परियोजनाओं का किया उद्घाटन,

Dharmpal Singh Rawat

अमेरिका नौसेना के एक रिटायर्ड अधिकारी को बंधक बनाने के मामले में, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पहली बार तालिबान को दी कड़ी चेतावनी ।

Dharmpal Singh Rawat

बीमा क्षेत्र अब शत-प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के लिए खुला है: प्रधानमंत्री मोदी 

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment