March 14, 2026

हल्द्वानी में 26 सड़कों के बदलेंगे नाम,नगर निगम ने क्यों पास किया प्रस्ताव?

हलद्वानी शहर की 26 सड़कें नए नाम से जानी जाएंगी। इसके लिए नगर निगम इनका नामातंरण करने जा रहा है। इसके लिए प्रस्ताव बना कर शासन को भेजने की तैयारी की जा रही है। मंजूरी मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। यह जानकारी बुधवार को मेयर गजराज बिष्ट ने एक प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि जल्द सड़कों को नया नाम दिया जाएगा।

नगर निगम क्षेत्र में नवाबी रोड का नाम अटल मार्ग और पनचक्की से आईटीआई तक नहर कवरिंग सड़क का नाम शासन की सहमति से नगर निगम गुरु गोलवलकर मार्ग पूर्व में कर चुका है। वहीं इसके बाद कई चौराहों और सड़कों का नाम मेयर के माध्यम से बदले गए हैं। लेकिन शासन से सहमति के बिना नाम बदलने पर रोक लगने से आगे की कार्रवाई रुक गई।

अब नगर निगम की ओर से शहर की 26 सड़कों का नाम बदलने का प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेजा जा रहा है। बुधवार को नगर निगम में आयोजित प्रेस वार्ता में मेयर ने बताया कि लोगों की ओर से नाम बदलने की मांग लगातार की जा रही है। जनभावनाओं के अनुसार सड़कों के नाम बदलने जरूरी हैं। इसके लिए नियमानुसार शासन से मंजूरी मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.