Recent Posts

February 9, 2026

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सीएम धामी ने इस मुद्दे पर करी बात 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर लंबी चर्चा की। दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर करीब तीन घंटे तक मंत्रणा की। आपको बता दे कि मुख्यमंत्री ने रविवार को नई दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की। इससे पहले धामी ने दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में मीडिया से बात की। उन्होंने बताया-उत्तराखंड में यूसीसी को लेकर बनी कमेटी अभी ड्राफ्ट तैयार कर रही है। उम्मीद है कमेटी जल्द ड्राफ्ट सौंप देगी। सीएम ने बताया कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार का रुख स्पष्ट और बेहद सख्त है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। सरकार ने उत्तराखंड को अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। प्रदेश में जहां भी भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतें मिलती हैं, उन पर विजिलेंस के माध्यम से त्वरित कार्रवाई की जा रही है। पहले सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होता था, अब इस पर अकुंश लगा दिया गया है। उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं में नकल की साजिश रचने और नकल करने के आरोप में अब तक 80 से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। नकल के खिलाफ सरकार सख्त कानून लाई है।

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.