Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
लोकपर्व "हरेला" पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया पौधारोपण। - Separato Spot Witness Times
Environment

लोकपर्व “हरेला” पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया पौधारोपण।

देहरादून 16 जुलाई 2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लोकपर्व “हरेला” पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में पौधारोपण करते हुए कहा कि हरेला प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का पर्व है। जल संरक्षण एवं जल धाराओं के पुनर्जीवन की दिशा में राज्य में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं।

श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश में जल संरक्षण और संवर्द्धन के लिए सभी से आगे आने का आह्वान किया गया है। राज्य में इस दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं। राज्य में 1200 से अधिक अमृत सरोवर बनाए गए हैं। इस दिशा में आगे भी लगातार कार्य होंगे।

हरेला पर्व के अवसर पर गीता पुष्कर धामी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी पौधारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, मुख्य वन संरक्षक वन पंचायत डॉ. पराग मधुकर धकाते, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. मीनाक्षी जोशी, उद्यान प्रभारी, दीपक पुरोहित उपस्थित थे।

Related posts

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने वर्ष 2016 से लेकर 2022 तक हुई 228 तदर्थ नियुक्तियों को निरस्त करने का शासन को प्रस्ताव भेजा।

Dharmpal Singh Rawat

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून ने ‘‘विश्व पर्यावरण दिवस ‘‘ के उपलक्ष्य पर पौधारोपण किया।

Dharmpal Singh Rawat

सरकार ने प्लास्टिक पैकेजिंग अपशिष्ट के लिये चक्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और टिकाऊ प्लास्टिक पैकेजिंग की। का रोडमैप तैयार किया।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment