Recent Posts

February 8, 2026

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच, ग्रीन हाइड्रोजन, रिन्यूएबल एनर्जी,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर जैसे विषयों पर वार्ता।

देहरादून 15 जुलाई 2023,

फ्रांस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा को दोनों देशों के लिए महत्तवपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति इमैन्यूल मैक्रों ने साझा बयान जारी किया। जिसमें फ्रांस -भारत मैत्री को मजबूत करने की बात की गई। इसके साथ ही इंडो- पैसफिक में आपसी सहयोग शांति पर भी वार्ता हुईं।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों से ग्रीन हाइड्रोजन, रिन्यूएबल एनर्जी,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर जैसे विषयों पर बातचीत हुई हैं। इसके साथ ही भारत फ्रांस इनेवेशन स्टार्ट अप इको सिस्टम के लिए भी साथ काम करने, जलवायु परिवर्तन सतत विकास पर काम करने को लेकर चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान जी-20 में भारत की अध्यक्षता, हिंद-प्रशांत तथा आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक विषयों पर भी चर्चा की गई।“होराइज़न 2047 चार्टिंग द फ्यूचर ऑफ इंडिया-फ्रांस स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप” (वितान 2047: भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के भविष्य की रूपरेखा) सहित परिणाम-आधारित महत्त्वाकांक्षी दस्तावेजों को अंगीकार किया गया। दोनों ने साझा बयान में कहा कि दोनों के लिए तकनीक रक्षा के क्षेत्र में काम करना काफी सराहनीय है। पीएम मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के बीच इंडो- पैसफिक में शांति को लेकर भी बात हुई। यहां चीन अपना दबदबा बढ़ना चाहता है लेकिन दोनों देश फ्री नेविगेशन की बात करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले फ्रांस के “नेशनल डे” कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां परेड में शामिल होकर फ्रांस के सैनिकों का अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस संबंध में ट्विट किया कि “बैस्टिक दिवस” के इस ऐतिहासिक अवसर पर पेरिस में शामिल हुआ। फ्रांस की ओर से गर्मजोशी से किए स्वागत सम्मान के लिए मैं पूरे दिल आभार व्यक्त करता हूं. पीएम मोदी ने आगे लिखा 140 करोड़ लोग इस मजबूत विश्वसनीय साझेदारी के लिए फ्रांस का हमेशा आभारी रहेगा। हम इस मैत्री को मजबूत करेंगे।

इसके पहले पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा था कि भारतीय अब फ्रांस में भी यूपीआई कर सकते हैं। इसकी शुरुआत पेरिस के एफिल टावर से की जाएगी। इस संबंध में दोनों देशों के बीच एमओयू साइन हो चुका है।

 

 

Share

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.