Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज: नवरात्रि में कैबिनेट विस्तार, प्रदेश अध्यक्ष पर जल्द फैसला - Separato Spot Witness Times
राजनीतिक राज्य समाचार

उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज: नवरात्रि में कैबिनेट विस्तार, प्रदेश अध्यक्ष पर जल्द फैसला

उत्तराखंड की सियासत में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। प्रदेश में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में पार्टी नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बातचीत कर चुके हैं और अब वह कल वापस लौट रहे हैं। माना जा रहा है कि अगले 2-3 दिनों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर फैसला हो सकता है

प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में 9 नाम शामिल

सूत्रों के अनुसार, भाजपा आलाकमान के पास प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए करीब 9 नाम पहुंचे हैं। पार्टी जल्द ही इनमें से किसी एक नाम पर मुहर लगा सकती है। इस बदलाव को उत्तराखंड में 2027 की विधान सभा चुनाव की तैयारियों के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।

नवरात्रि में कैबिनेट विस्तार संभव

सूत्रों का कहना है कि चैत्र नवरात्रि के दौरान राज्य में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। मुख्यमंत्री धामी ने इस विषय में शीर्ष नेतृत्व के साथ सभी जरूरी चर्चाएं कर ली हैं। सरकार 23 मार्च को अपने 3 साल पूरे होने का भव्य कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इसके तुरंत बाद मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

धामी की पसंद होगी निर्णायक

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस पूरे बदलाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इच्छा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मंत्रिमंडल विस्तार और प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति से जुड़े फैसले उनके नेतृत्व में ही लिए जाएंगे।

उत्तराखंड की राजनीति में आने वाले कुछ दिन बेहद अहम साबित हो सकते हैं। भाजपा संगठन और सरकार में संभावित बदलावों पर सबकी नजर है

Related posts

यातायात सुधार के साथ साथ आम जन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध एसएसपी देहरादून

Dharmpal Singh Rawat

परिवहन निगम की भूमि के बदले मांगा ISBT का स्वामित्व, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने CM धामी को भेजा पत्र

Dharmpal Singh Rawat

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने छात्रावास के गरीब बच्चों के साथ परिवार सहित दीपावली मनाई।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment