February 3, 2026

राजनीति सत्ता नहीं, साधना है। राजनीति भोग नहीं, त्याग है। राजनीति कोई पदभार नहीं, उत्तरदायित्व है: नितिन नवीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष,

Delhi 20 January 2026,

नितिन नवीन ने आज औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। भाजपा मुख्यालय में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, निवर्तमान बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई अन्य भाजपा नेता और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नितिन नवीन दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का नेतृत्व करने जा रहे हैं। पिछले कई महीने से संगठन के कई स्तर पर चुनाव की प्रक्रिया चली, जो पूरी तरह से लोकतांत्रिक थी। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में संगठनात्मक अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि जब पार्टी के विषयों की बात आती है तो मैं एक कार्यकर्ता हूं और नितिन नबीन मेरे बॉस हैं। अब नितिन नवीन न सिर्फ भाजपा के अध्यक्ष हैं, बल्कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी घटक दलों के बीच समन्वय बनाए रखने की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर है। और इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की वे क्षमता रखते हैं।

नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने संबोधन में कहा, आगामी कुछ महीनों में तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, केरल और पुडुचेरी में चुनाव होने वाले हैं और इन राज्यों की जनसंख्या संरचना डेमोग्राफी पर व्यापक चर्चा हो रही है। बदलती डेमोग्राफी वहां की स्थिति को बदल रही है और यह हमारे लिए एक चुनौती है। हालांकि, हमें पूरा विश्वास है कि भाजपा कार्यकर्ता अपने संघर्ष और कड़ी मेहनत से इन पांचों राज्यों में भाजपा को सफलता दिलाएंगे।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि, में भाजपा का कार्यकर्ता हूं। यह गौरव की बात है। साथ ही उन्‍होंने कहा कि हम ऐसे राजनीतिक दल से जुड़े हैं, जहां राजनीति सत्ता नहीं, साधना है। इस मौके पर उन्‍होंने पार्टी के पूर्व अध्‍यक्षों के योगदान को भी याद किया। नितिन नवीन ने कहा कि हम ऐसे राजनीतिक दल से जुड़े हैं, जहां राजनीति सत्ता नहीं, साधना है. राजनीति भोग नहीं, त्याग है. राजनीति ऐशो-आराम नहीं, तपस्या है. राजनीति कोई पदभार नहीं, उत्तरदायित्व है।

नितिन नवीन 45 वर्ष भाजपा के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। उनको राजनीति विरासत में मिली है। वे भाजपा नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं। श्री नितिन बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र (बिहा से लगातार पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं और उनकी पहचान एक अजेय उम्मीदवार के रूप में रही है। वर्तमान में भी बिहार विधानसभा मे विधायक हैं।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.