Recent Posts

February 8, 2026

भारत और अमेरिका दोनों को हमारी विविधता पर गर्व है: प्रधानमंत्री मोदी।

देहरादून 22 जून 2023,

वाशिंटन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी राजकीय यात्रा के तीसरे दिन व्हाइट हाउस में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, पीएम बनने के बाद मैं कई बार व्हाइट हाउस आया हूं। उन्होंने कहा कि,पहली बार है जब व्हाइट हाउस के दरवाजे इतनी बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए खोले गए हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा, भारत और अमेरिका दोनों को हमारी विविधता पर गर्व है। भारत और अमेरिका की साझेदारी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है, खासकर कोविड महामारी के बाद क्योंकि एक नई विश्व व्यवस्था बन रही है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, भारतीय समुदाय के लोग अपनी मेहनत और लगन से अमेरिका में भारत का मान बढ़ा रहे हैं। आप हमारे रिश्ते की असली ताकत हैं। मैं राष्ट्रपति बाइडन और डॉ. जिल बाइडन को यह सम्मान देने के लिए धन्यवाद देता हूं।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी ने अपने भाषण में राष्ट्रपति जो बाइडन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मैं जो बाइडन का आभार व्यक्त करता हूं। आपकी दोस्ती के लिए धन्यवाद। उन्होंने कहा कि यह भारतीयों और भारतीय अमेरिकियों के लिए सम्मान की बात है।

      श्रीमोदी के संबोधन से पहले मेजबान देश के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री के लिए कहा कि आपके सहयोग से, हमने स्वतंत्र, खुले, सुरक्षित और समृद्ध इंडो-पैसिफिक के लिए क्वाड को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि अब से दशकों बाद, लोग पीछे मुड़कर देखेंगे और कहेंगे कि क्वाड ने वैश्विक भलाई के लिए इतिहास की दिशा को मोड़ दिया।

 

 

Share

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.