February 5, 2026

प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण विधेयक, 2023 का पारित होना भारत की संसदीय यात्रा का स्वर्णिम क्षण’ बताया।

दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज लोकसभा में संविधान (128वां संशोधन) महिला आरक्षण विधेयक, 2023 को लेकर उनके समर्थन और सार्थक बहस के लिए सभी राजनीतिक दलों को धन्यवाद दिया। संसद भवन में पेश किया गया, महिला आरक्षण विधेयक, पहला विधेयक है, जिस पर कल लोकसभा में बहस हुई और इसे पारित किया गया।

उल्लेखनीय है कि, नारी शक्ति वंदन विधेयक” लोकसभा में चर्चा के बाद दो तिहाई मतों से पारित किया गया है। विधेयक के पक्ष में 454 मत पड़े। जबकि दो सांसदों द्वारा विरोध में मतदान किया। पारित विधेयक के तहतसंसद और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने प्रावधान किया गया है।

आज कार्यवाही शुरू होते ही प्रधानमंत्री अपनी सीट से उठे और उन्होंने कल के ‘भारत की संसदीय यात्रा के स्वर्णिम क्षण’ का उल्लेख किया तथा इस उपलब्धि के लिए सभी दलों के सदस्यों और उनके नेताओं को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि कल का निर्णय और राज्यसभा में इसकी भावी परिणति मातृशक्ति की मनोदशा बदल देगी और इससे जो आत्मविश्वास पैदा होगा, वह देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अकल्पनीय शक्ति के रूप में उभरेगा। प्रधानमंत्री ने समापन करते हुए कहा, “इस पवित्र दायित्व को पूरा करने के लिए मैं सदन के नेता के रूप में आपके योगदान, समर्थन और सार्थक बहस के लिए हृदय की गहराई से इसे स्वीकार और आभार व्यक्त करता हूं।

 

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.