February 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी मलेशिया की द्वि-दिवसीय यात्रा पर कुवालाम्पुर पहुंचे:प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर इब्राहिम ने किया भव्य स्वागत,

Malasia, 07 February 2026

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर इब्राहिम के आमंत्रण पर 7-8 फरवरी 2026 को मलेशिया की यात्रा पर हैं। 2015 के बाद से प्रधानमंत्री की यह तीसरी मलेशिया यात्रा है। प्रधानमंत्री की इस यात्रा का मकसद रक्षा और सुरक्षा संबंधों को और प्रगाढ़ करना, आर्थिक और नवाचार साझेदारी को बढ़ाना और नए क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करना है।

प्रधानमंत्री के कुवालाम्पुर पहुंचने पर के उनका स्वागत प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर इब्राहिम के साथ मलेशिया के मानव संसाधन मंत्री दातो रामानन रामकृष्णन और मलेशिया के उप विदेश मंत्री दातो लुकानिस्मान बिन अवांग सौनी ने किया। इसके बाद एक रंगारंग सांस्कृतिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें दोनों देशों की साझा विरासत की प्रस्‍तुतियां दी गई।

इस यात्रा का उद्देश्य 2024 में स्थापित भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है। यह भारत-मलेशिया संबंधों को मजबूत करने की भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो हमारी एक्ट ईस्ट पॉलिसी, हिंद-प्रशांत विजन और विजन महासागर का एक प्रमुख स्तंभ है।

मलेशिया रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने भारत और मलेशिया के ऐतिहासिक संबंधों में हाल के वर्षों में निरंतर प्रगति हुई है। मैं प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ होने वाली चर्चाओं और हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हूँ। हमारा लक्ष्य रक्षा और सुरक्षा संबंधों को और प्रगाढ़ करना, आर्थिक और नवाचार साझेदारी को बढ़ाना और नए क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करना होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, मैं मलेशिया में रहने वाले भारतीय समुदाय से मिलने के लिए भी उत्सुक हूँ। लगभग तीन मिलियन की संख्या में, वे विश्व के सबसे बड़े भारतीय प्रवासी समुदायों में से एक का प्रतिनिधित्व करते हैं। मलेशिया की प्रगति में उनका अपार योगदान और हमारे दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु के रूप में उनकी भूमिका हमारी ऐतिहासिक मित्रता की मजबूत नींव है।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.