February 5, 2026

प्रीतम सिंह का कांग्रेस नेताओं और विरोधियो पर बड़ा निशाना

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बीजेपी द्वारा टिहरी में माला राज लक्ष्मी क़ो प्रत्याशी घोषित किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा बयान देते हुए अपनी ही पार्टी के नेताओं क़ो निशाने पर ले लिया

प्रीतम सिंह ने साफ कहा की बीजेपी ने अपना प्रत्याशी तय कर दिया है टिहरी से अब उन अनर्गल बातों पर विराम लग गया है की प्रीतम सिंह बीजेपी में जा रहा है और टिहरी से लोकसभा लड़ेगा उनके अनुसार ये उन नेताओं के चेहरे पर तमाचा भी है जों इस तरह की बातें फैलने की बात करते है

उनके अनुसार इन नेताओं ने तो कांग्रेस नेता राहुल गाँधी तक भी ये बातें पहुंचा दी थी जिनसे मैंने बात पूछी तो उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने ये बात मुझतक भी पहुंचाई लेकिन मैंने कहा प्रीतम सिंह कही नहीं जाएगा

आपको बता दें की पिछले काफी समय से कांग्रेस के अंदर से ही ये बयान आने जारी थे कि प्रीतम सिंह अपने साथियो के साथ बीजेपी में जा रहें है ऐसे में प्रीतम सिंह ने आज इन नेताओं को आड़े हाथो लिया

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.