February 5, 2026

Rahul Gandhi’s Bharat Jodo Nyay Yatra End on March 16 in Mumbai.

मुंबई, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा खत्म हो गई है। इस मौके पर वे भावुक भी हो गए। उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 63 दिन के अनुभव लोगों को बताए। 14 जनवरी 2024 को मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 मार्च को मुंबई में समाप्त हो गई है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा कि, हिंदुस्तान पहला देश है, जिसने आज़ादी की लड़ाई भी मोहब्बत के साथ लड़ी। मैं दक्षिण अफ़्रीका गया तो नेल्सन मंडेला जी ने कहा कि- हमें आजादी की राह गांधी जी और हिंदुस्तान ने दिखाई है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा ने भले ही मीडिया पर कब्जा कर लिया है, लेकिन हमारे होते हुए ये संविधान को खत्म नहीं कर पाएंगे। क्योंकि हिंदुस्तान और सच्चाई हमारे साथ है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आखिरी दिन प्रियंका गांधी , योगेंद्र यादव, स्वरा भास्कर सहित , तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, बिहार से राजद नेता तेजस्वी यादव, उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना यूबीटी, एनसीपी शरद गुट, आम आदमी पार्टी , इंडिया गठबंधन के अन्य नेता शामिल हुए।

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.