February 10, 2026

पूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के पुत्रों को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिए जाने हेतु शिविर का आयोजन।

देहरादून,

गढ़वाल मंडल एवं कुमांऊ मंडल के पूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना , नौ सेना ,वायुसेना एवं अर्धसैन्य बलों में भर्ती हेतु 03 जनवरी 2024 से 56 दिनों का निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राज्य सैनिक विश्राम गृह देहरादून में किया जायेगा।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी जी०एस० चन्द ले०कर्नल रि. ने जानकारी दी है कि जनपद देहरादून के अभ्यर्थियों का भर्ती पूर्व प्रशिक्षण हेतु चयन 27 दिसम्बर 2023 से 02 जनवरी 2024 तक , राज्य सैनिक विश्राम गृह. 15 -सी कालिदास मार्ग, हाथीबडकला, देहरादून में किया जायेगा।

बाकी अन्य जनपदों के अभ्यर्थियों का भर्ती पूर्व प्रशिक्षण हेतु चयन सम्बन्धित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा 26 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2023 तक किया जाएगा। सम्बन्धित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी चयनित प्रशिक्षणार्थियों को, राज्य सैनिक विश्राम गृह देहरादून में 02 जनवरी 2024 तक भेजना सुनिश्चित करेगें। अभ्यर्थी समुचित जानकारी सम्बन्धित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी से प्राप्त कर सकते हैं।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.