October 31, 2025

Shock to BJP: Ashok Tanwar joins Congress. Congress has consistently raised its voice for the rights of the oppressed and the deprived: Rahul Gandhi.

हरियाणा: बीजेपी नेता अशोक तंवर महेंद्रगढ़ में कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक अशोक तंवर के भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में आने से भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। तंवर पिछले दिनों कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नूंह में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “लड़ाई संविधान की है। हम मोहब्बत फैलाते हैं,वे नफ़रत फैलाते हैं। राहुल गांधी ने अन्य पार्टियों का जिक्र कर कहा, छोटी-छोटी पार्टियां घूम रही हैं। ये बीजेपी की ही टीम हैं। इनको समर्थन मत दीजिए। कांग्रेस को वोट दीजिए। आप सभी ने देखा कि भाजपा ने देश के पहलवानों के साथ क्या किया। भाजपा के नेता बिना डरे महिलाओं के खिलाफ अपराध कर रहा है। उनका यौन उत्पीड़न कर रहा है। ये संविधान पर आक्रमण है, क्योंकि संविधान कहता है कि देश की हर महिला की रक्षा होनी चाहिए।

अशोक तंवर के भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल होने पर कहा, कांग्रेस ने लगातार शोषितों, वंचितों के हक़ की आवाज़ उठाई है और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से लड़ाई लड़ी है। हमारे इस संघर्ष और समर्पण से प्रभावित होकर आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, हरियाणा में की कैंपेन कमेटी के सदस्य और स्टार प्रचारक अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए। दलितों के हक़ की लड़ाई को आपके आने से और मज़बूती मिलेगी। कांग्रेस परिवार में आपका पुनः स्वागत है, भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि, नरेंद्र मोदी लंबे-लंबे भाषण देते हैं, लेकिन जब उनके मित्र के पोर्ट पर हजारों किलो ड्रग्स मिलती है, तो कोई कार्रवाई नहीं करते। अडानी हरियाणा के बच्चों का भविष्य नष्ट कर रहा है। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा मेरे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं, कांग्रेस के टाइगर किसी से नहीं डरते हैं।कोई भी गालियां दे, लाठियां मारे, फर्क नहीं पड़ता – हम मिलकर हिंदुस्तान की आवाज़ बुलंद करते रहेंगे, हर कोने में मोहब्बत की दुकान खोलते चलेंगे।

Shock to BJP: Ashok Tanwar joins Congress. Congress has consistently raised its voice for the rights of the oppressed and the deprived: Rahul Gandhi.

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.