March 25, 2026

अमर शहीद श्रीदेव सुमन की 25 मई को 107वीं जयंती।

देहरादून 25 मई 2023,

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व टिहरी जनक्रांति के नायक अमर शहीद श्री देव सुमन जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

अमर शहीद श्रीदेव सुमन की 25 मई को 107वीं जयंती है। राजशाही के खिलाफ उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। टिहरी राजशाही के खिलाफ आजादी के लिए आवाज उठाने पर राजा ने उन्हें बन्दी गृह में डाल दिया। लेकिन श्रीदेव की आवाज को टिहरी रियासत दबा न सका।

श्रीदेव सुमन का जन्म 25 मई 1916 को टिहरी के जौल गांव में हुआ था। ब्रिटिश हुकूमत और टिहरी की अलोकतांत्रिक राजशाही के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रहे श्रीदेव सुमन को दिसंबर 1943 को टिहरी के बन्दी गृह में डाल दिया गया था। बन्दी गृह में उन्होंने भूख हड़ताल करने का फैसला किया। 209 दिनों तक जेल में रहने और 84 दिनों के भूख हड़ताल के बाद श्रीदेव सुमन का 25 जुलाई 1944 को निधन हो गया।

Share

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.