February 26, 2026

स्‍मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बना बड़ी मुसीबत, ब‍िजली का ब‍िल देख उड़ रहे लोगों के होश

 

हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को दोगुना बिल मिलने की शिकायतें आ रही हैं। 1.88 लाख मीटर बदलने के लक्ष्य में से 30 हजार बदले जा चुके हैं लेकिन बिल बढ़ने से लोगों में गुस्सा है। ऊर्जा निगम जांच और जागरूकता अभियान चलाने का दावा कर रहा है। उपभोक्ता मीटर बदलने के बाद बढ़े हुए बिलों से परेशान हैं।

 

आधुनिक तकनीकी के साथ बिजली वितरण का सिस्टम अपग्रेड किया जा रहा है। पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। नैनीताल जिले में 1.88 लाख मीटर बदलने का लक्ष्य है। इसमें करीब 1.25 लाख नए मीटर सिर्फ हल्द्वानी नगर और ग्रामीण खंड में लगने हैं। इनमें से 30 हजार से अधिक मीटर बदल दिए गए हैं, लेकिन परिवर्तन की प्रक्रिया उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन गई हैं।

 

नया मीटर लगने के बाद कई इलाकों में लोगों को दोगुना या उससे भी अधिक बिल मिल रहा है। ऐसे में क्षेत्रवासियों का गुस्सा स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ रहा है। ज्यादा बिल आने के आरोपों की बीच अब उपभोक्ताओं की जेब भी हांफने लगी है। हालांकि, ऊर्जा निगम सामने आ रहे मामलों की जांच कराकर सुधार का दावा कर रहे हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.