February 5, 2026

SSP देहरादून की चेतावनी, किसी को शांति भंग नहीं करने दिया जाएगा

गुरु संत शिरोमणि रविदास महाराज की शोभायात्रा के दौरान घंटाघर पर भगवान श्रीराम के बैनर फाड़ने को लेकर बवाल हो गया। हिंदू संगठनों ने हंगामा करते हुए आरोपित के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की।

इस संबंध में अमन स्वैडिया की ओर से शहर कोतवाली में तहरीर दी गई।

कोतवाली नगर क्षेत्रअंतर्गत रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा के दौरान कुछ शरारती तत्वों द्वारा बैनर व पोस्टर फाड़े गए हैं उक्त घटना का पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए शांति व्यवस्था को भंग करने पर आज़म खान पुत्र मशरूर खान निवासी 306 प्रधान वाली गली, माजरा थाना पटेल नगर देहरादून को गिरफ्तार किया गया। व अमन स्क्वाडिया निवासी इंद्रेश नगर की तहरीर परआज़म खान पुत्र मशरूर खान निवासी 306 प्रधान वाली गली, माजरा थाना पटेल नगर देहरादून व अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को आहत करने व साम्प्रदायिक तनाव फैलाने के संबंध में कोतवाली नगर मैं सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त आजम खान के विरुद्ध पूर्व में भी सांप्रदायिक तनाव फैलाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत है, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.