December 17, 2025

दृढ संकल्प और मनोयोग वाला कार्यकर्ता महज भाजपा के पासः कौशिक

 

युवा नेतृत्व और मजबूत संगठन की बदौलत 2022 में अपने लक्ष्य 60 पार  को निश्चित रूप से प्राप्त करेंगे : कौशिक

भाजपा ने 2022 के रोडमैप को तैयार कर लिया है।

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

देहरादून। भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि दृढ संकल्प और मनोयोग वाला कार्यकर्ता महज भाजपा के पास ही है और अन्य दलों के पास नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की पौड़ी जिले कि कार्यसमिति की जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2022 के रोडमैप को तैयार कर लिया है, जिसकी सुरुआत जिले की कार्य समति की बैठकों से प्रारंभ हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अब तक के इतिहास में देखा जाए तो भाजपा की केंद्र सरकार ने विश्व में देश का नाम हर क्षेत्र में रोशन किया है। पहले जहां हमारा देश वैक्सीन के लिए अन्य देशों पर निर्भर रहता था तो आज कोरोना वेक्सीन बनाकर देश ने सारे विश्व को सन्देश दे दिया है कि भारत अब आत्मनिर्भरता की और आगे बढ़ रहा है।

श्री कौशिक ने कहा कि देश व प्रदेश में अपने शासन काल में भ्रष्टाचार देने वाली कांग्रेस आज साफ नियत वाली हमारी सरकार  पर प्रश्नचिन्ह लगाती है तो उनके इस प्रकार के व्यवहार को देखकर अचम्भा  होता है। जहां कोरोना काल मे कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष लॉक डाउन  में अपने घरों में बैठकर सरकारों को कोसने का काम कर रहा था वहां भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सेवा ही संगठन से नर सेवा नारायण सेवा को साकार करते हुऐ जनता के बीच मे जाकर सेवा कार्य मे लगा हुआ था।

उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है। श्री कौशिक ने कहा कि जैसा संगठन का ढांचा हमारी पार्टी का वह किसी ओर राजनीतिक पार्टी के पास नही। आज बूथ तक हम बहुत मजबूत है। उन्होंने नारा दिया युवा नेतृत्व और मजबूत संगठन की बदौलत 2022 में अपने लक्ष्य 60 पार  को निश्चित रूप से प्राप्त करेंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.