March 25, 2026

केन्द्र सरकार ने उत्तराखंड सहित छ: बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित राज्यों के लिए ₹ 1,066.80 करोड़ मंजूर किए, 

Delhi, 10 JUL 2025,

केन्द्र सरकार ने उत्तराखंड, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, और केरल जैसे बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित राज्यों के लिए ₹ 1,066.80 करोड़ जारी करने की मंजूरी दी है। छ: बाढ़ प्रभावित राज्यों में से उत्तराखंड को ₹ 455.60 करोड़ असम को ₹ 375.60 करोड़ रुपए, मणिपुर को ₹ 29.20 करोड़ रुपए, मेघालय को ₹ 30.40 करोड़ रुपए, मिजोरम को 22.80 करोड़ रुपए, और केरल को 153.20 करोड़ रुपए राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) से केन्द्रीय हिस्से के रूप में दिए गए हैं। इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान अत्यधिक भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण ये राज्य प्रभावित हुए हैं।

केन्द्र सरकार की ओर से जारी बयान में बताया गया कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से प्रभावित राज्यों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मोदी सरकार हर परिस्थिति में राज्यों के साथ मजबूती से खड़ी है।

इस वर्ष, केन्द्र ने 14 राज्यों को एसडीआरएफ से ₹ 6,166.00 करोड़ रुपए और 12 राज्यों को राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि से 1,988.91 करोड़ रुपए पहले ही जारी किए हैं। इसके अतिरिक्त, 05 राज्यों को राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष (एसडीएमएफ) से ₹ 726.20 करोड़ रुपए और 02 राज्यों को राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष (एनडीएमएफ) से ₹ 17.55 करोड़ रुपए भी जारी किए गए हैं।

केन्द्र सरकार ने सभी बाढ़, भूस्खलन, बादल फटने से प्रभावित राज्यों को आवश्यक एनडीआरएफ टीमों, सेना की टीमों और वायु सेना सहायता सहित सभी लॉजिस्टिक सहायता प्रदान की है। मौजूदा मानसून के दौरान, 21 राज्यों/ केन्द्रशासित प्रदेशों में बचाव और राहत कार्यों के लिए 104 एनडीआरएफ टीमें तैनात की गई हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.