March 27, 2026

जिला प्रशासन ने सड़कों पर किए जा रहे निर्माण कार्य कराने वाली कार्यदाई संस्थाएं एक दिन के भीतर कार्यक्षेत्र से निर्माण सामग्री हटायें तथा सड़कों को 10 दिन भीतर पूर्व स्थिति में लायें: डीएम सविंन बंसल 

Dehradun, 08 February 2026,

रोड़ कटिंग एवं अन्य निर्माण कार्यों के दौरान यातायात बाधित होने एवं राहगीरों की जान माल की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने विभागों को मिली समस्त कार्य अनुमतियों को तथा माह जनवरी में आकस्मिकता के दृष्टिगत आपदा कंट्रोल रूम से दी गई सभी कार्यालय अनुमतियों को जिलाधिकारी सविंन बंसल के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा कार्यदाई संस्थाओं को एक दिन के भीतर कार्यक्षेत्र से तत्काल अपनी मशीनरी निर्माण सामग्री इत्यादि हटाते हुए रोड को 10 दिन भीतर पूर्व स्थिति में लाने के निर्देश दिए हैं।

अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधीक्षण अभियंता एनएच तथा अन्य सड़क निर्माण संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि अभियंताओं की रोस्टरवार ड्यूटी लगाते हुए तत्काल सड़कों के सुधारीकरण एवं मरम्मतीकरण का कार्य प्रारंभ करते हुए 10 दिनों के भीतर सभी सड़कों को पूर्व स्थिति में लायेगें।

जिला प्रशासन के संज्ञान में आया कि विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किये जा रहे रोड़ कटिंग कार्यों के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों, संकेतक, बैरिकेडिंग, जन सामान्य हेतु अन्य सुरक्षा उपायों आदि का पालन नहीं किया जा रहा है। कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों द्वारा भी कार्यस्थल पर उपस्थित रहकर संबंधित कॉन्ट्रेक्टर के कार्यों की समीक्षा एवं सुरक्षा मानको का पालन नहीं किया जा रहा है। जिसके परिणामस्वरूप अनेक स्थानों पर अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो रही है तथा सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि एवं गम्भीर दुर्घटना,आपदा की संभावना बनी हुई रहती है।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.