March 4, 2026

लोक भवन (गवर्नर हाउस) में रंगों का त्योहार होली मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,

Uttrakhand, 04 March 2026,

देहरादून स्थित लोक भवन (गवर्नर हाउस) में बुधवार को रंगों का त्योहार होली मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह (से.नि.) और पुष्कर सिंह धामी ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्रियों सहित गणमान्य शामिल हुए।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अपने संदेश में कहा कि होली हर्ष, उल्लास और समरसता का प्रतीक पर्व है, जो समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि विविध रंगों का यह उत्सव आपसी सद्भाव को सुदृढ़ करने का माध्यम है और मानवता को एकजुट रहने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि होली हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह पर्व सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कामना की कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करे तथा प्रदेश निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। कार्यक्रम के दौरान लोक भवन परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और पारंपरिक ढंग से होली का पर्व मनाया गया।

अवसर पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और गणेश जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, समाजसेवी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित रहे। सभी ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें होली की बधाई दी तथा एक-दूसरे को रंग एवं गुलाल लगाया।

प्रदेश के केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने यमुना कॉलोनी देहरादून स्थित आवास में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा, प्रेम, सौहार्द और उमंग का पावन पर्व होली समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और नए उत्साह के रंग भर दे।, इस पर्व को सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ मनाएं।आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.