सेंसक्स और निफ्टी सहित भारतीय शेयर बाजार में चौथे दिन भी लगातार गिरावट,
Mumbai, 08 January 2026,
सेंसक्स और निफ्टी सहित भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को चौथे दिन लगातार गिरावट देखने को मिली। जिसकी वजह वैश्विक बाजारों में व्यापक बिकवाली का दबाव और अमेरिकी टैरिफ में अत्यधिक वृद्धि है। जिससे निवेशकों में असमंजस और चिंता बढ़ी है।
बीएसई सेंसक्स 780.18 अंक (0.92 प्रतिशत) गिरकर 84,180.96 पर बंद हुआ। दिन के दौरान, यह 851.04 अंक (1 प्रतिशत) गिरकर 84,110.10 तक पहुंच गया था। वहीं, एनएसई निफ्टी 263.90 अंक (1.01 प्रतिशत) गिरकर 25,876.85 पर बंद हुआ।
बाजार के जानकारों का मानना है कि धातु, तेल और गैस तथा वस्तु आधारित स्टॉक्स में भारी नुकसान और विदेशी संस्थागत निवेशकों से निरंतर धन निकासी ने बाजार में दबाव बढ़ा दिया है। प्रमुख गिरावट में लार्सन एंड टूब्रो, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और ट्रेंट शामिल हैं। जबकि इसके उलट एटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के स्टॉक्स में तेजी आई है।
आज डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत
आज शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.90 पर पहुचा, जो तीन पैसे की गिरावट दर्शाता है। लेकिन दिन के अंत में, रुपया 7 पैसे की गिरावट के साथ 89.94 पर बंद हुआ। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, विदेशी पूंजी की निकासी और डॉलर की मजबूती ने रुपये पर दबाव डाला विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजारों में नरमी ने रुपये पर दबाव डाला है।
