February 5, 2026

बदमाशों के हौसले बुलंद, दरोगा पर चढ़ाई बाइक, गंभीर घायल

रुद्रपुर: उत्तराखंड में बदमाशों के हौसले किस तरह बुलंद है इसका अंदाजा रोज मिल रही घटनाओं से मिल रहा है। पुलिस से बचने को बदमाश किसी भी हद तक जा सकते है वही एक नया मामला सामने आया है जहां सिडकुल चौकी में तैनात दरोगा मोहन भट्ट पर बाइक सवार बदमाशों ने बाइक चढ़ा दी। दरोगा की दोनों टांग टूटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है। मंगलवार रात दो बाइक सवारों ने मेट्रोपोलिस के नजदीक एक महिला से छीनाझपटी की थी। इसके बाद युवक नैनीताल हाईवे की तरफ फरार हो गए।

इधर सिडकुल चौक में तैनात पुलिस को इसकी सूचना मिली। पुलिस बाइक सवारों को पकड़ने के लिए मुस्तैद हो गई। तब तक सामने से आए बाइक सवार दो युवकों ने दरोगा मोहन भट्ट पर बाइक चढ़ा उन्हें घायल कर दिया। उनका शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.