February 5, 2026

पंचायत चुनावों के पहले चरण मे हुई इतनी वोटिंग आया ये आंकडा

उत्तराखण्ड राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण का मतदान आज दिनांक 24 जुलाई, 2025 को सफलतापूर्वक, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो गया है। प्रथम चरण के लिए राज्य के सभी जनपदों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) के 49 विकास खण्डों की संबंधित ग्राम पंचायतों में स्थापित मतदान स्थलों में प्रातः 08:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई।

प्रारंभिक आंकलनों के अनुसार प्रथम चरण में समग्र रूप से कुल 68.00 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 63.00 प्रतिशत पुरुष और 73.00 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान में जनता का भारी उत्साह लोकतंत्र में गहरे विश्वास को दर्शाता है। ग्रामीण मतदाताओं द्वारा दिखाया गया यह उत्साह अत्यंत प्रशंसनीय है।

राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड निर्वाचन ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों, अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों का उनके समर्पण एवं प्रतिबद्धता हेतु उनकी प्रशंसा करता है। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड प्रदेश भर में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.