February 5, 2026

सप्ताह भर तक जारी रहा मूसलाधार बारिश का सिलसिला, आज से धीमा पड़ेगा मानसून

उत्तराखंड में करीब सप्ताह भर तक हुई मूसलाधार बारिश का सिलसिला आज (सोमवार) से धीमे पड़ने के आसार हैं। प्रदेश में मानसून के धीमे पड़ने से बारिश से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि पर्वतीय इलाकों में तेज दौर और मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 18 अगस्त को पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 21 अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, प्रदेश में मानसून ट्रफ लाइन का असर कम होने लगा है। इसके चलते प्रदेश में मानसून के धीमे पड़ने से बारिश से राहत मिलने की संभावना है

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.