February 5, 2026

समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा संपन्न।

देहरादून, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा जनपद देहरादून के 78 परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न हुई।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/नोडल परीक्षा रामजीशरण शर्मा ने बताया कि, जनपद देहरादून के सभी 78 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई । परीक्षा हेतु जनपद में पंजीकृत 33062 परिक्षार्थियों के सापेक्ष 22556 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 10506 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.