केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा प्रदेश टोली बैठक में सभी सांसदों विधायकों और मंत्रियों को कार्यकर्ताओं और जनता के बीच जाने के दिए निर्देश,
Haridwar 08 March 2026,
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री एवं अमित शाह ने आज उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश टोली बैठक में सभी सांसदों विधायकों और मंत्रियों को उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत कार्यकर्ताओं और जनता के बीच जाने के निर्देश दिए। उनके जनसामान्य के मुद्दों और व्यक्तिगत समस्याओं को सुने और उसके निवारण का प्रयास करें।
हरिद्वार के होटल गोडविन में आयोजित हुई इस बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बताया कि उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव-2027 को देखते हुए गृह मंत्री श्री शाह का प्रमुख रूप से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। जिसमें उनके द्वारा सभी लोगों को कार्यकर्ताओं की संतुष्टि और संगठन विस्तार पर जोर देने की बात कही। ताकि कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता की समस्याओं का निवारण किया जा सके। इसी तरह संगठन विस्तार के क्रम में बूथ एवं मंडल स्तर पर प्रकोष्ठों एवं विभागों की इकाइयों का शीघ्र गठन किया जाएगा। जिनके आधार पर पार्टी की सक्रियता को पहले से अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने बताया कि, मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा हुई। जिसके लिए बूथ लेवल एजेंट बीएलए बनाने के काम को शत प्रतिशत पूरा कर वोट संरचना अनुसार चुनावी तैयारी करेगी।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी दी कि बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ उनके सभी कैबिनेट सहयोगी मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, केंद्रीय मंत्री एवं अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ,हरिद्वार सांसद पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा, सांसद एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, सांसद अजय भट्ट, महारानी माला राज्यलक्ष्मी, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, तरुण बंसल प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके साथ ही भाजपा के सातों मोर्चों के मोर्चा अध्यक्ष भी बैठक में मौजूद रहे ।
