February 5, 2026

उत्तराखंड: शासन ने किए PCS अधिकारियों के तबादले , शैलेंद्र सिंह नेगी को बड़ी ज़िम्मेदारी

उत्तराखंड शासन ने पीसीएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की है।

• किशन सिंह नेगी को विशेष भूमि अध्यप्ति अधिकारी के पद से हटाते हुए उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी देहरादून की जिम्मेदारी दी।

• मुक्ता मिश्रा को संयुक्त निदेशक शहरी विकास के अलावा उपमुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया।

• स्मृता परमार को उपसचिव उत्तराखंड सूचना आयोग से हटाते हुए विशेष भूमि अध्यप्ति अधिकारी देहरादून की जिम्मेदारी दी।

• राहुल कुमार गोयल को नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश से हटाया गया , उन्हें गढ़वाल मंडल के आयुक्त कार्यालय में सम्बद्ध किया गया ।

• शैलेश सिंह नेगी को डिप्टी कलेक्टर टिहरी की जिम्मेदारी से हटाते हुए नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश की जिम्मेदारी दी।

• चतर सिंह चौहान को डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी के पद से हटाते हुए डिप्टी कलेक्टर पौड़ी बनाया गया । युक्ता मिश्रा को डिप्टी कलेक्टर देहरादून से डिप्टी कलेक्टर पौडी के लिए भेजा गया ।

• अबरार अहमद को पौड़ी से डिप्टी कलेक्टर चमोली भेजा गया।

• नवाजिश खालिक को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी से हटाते हुए डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी की जिम्मेदारी दी गई

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.