February 26, 2026

पश्चिमी कमान अलंकरण समारोह 2026:100 वीरता एवं विशिष्ट सेवा पुरस्कार से नवाजा गया

Delhi 10 January 2026,

आज 10 जनवरी 2026 को दिल्ली कैंट स्थित मानेकशॉ सेंटर में आयोजित एक भव्य अलंकरण समारोह में 100 वीरता एवं विशिष्ट सेवा पुरस्कार से नवाजा गया है।लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार, परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पश्चिमी कमान ने प्रदान किए।

प्रदान किए गए पुरस्कारों में 6 युद्ध सेवा मेडल, 30 सेना मेडल (वीरता) जिनमें 4 सेना मेडल (वीरता) मरणोपरांत शामिल हैं 17 सेना मेडल (विशिष्ट) जिनमें 1 बार टू सेना मेडल (विशिष्ट) सम्मिलित है तथा 44 विशिष्ट सेवा मेडल शामिल हैं। ये पुरस्कार राष्ट्र के प्रति असाधारण साहस, नेतृत्व एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किए गए।

समारोह को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने सभी रैंकों से पेशेवर उत्कृष्टता, नवाचार तथा परिचालन तत्परता की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने एवं राष्ट्र की सुरक्षा तथा संप्रभुता की रक्षा के प्रति अपने संकल्प पर अडिग बने रहने का आह्वान किया। अलंकरण समारोह के उपरांत आर्मी कमांडर एवं श्रीमती सुचि कटियार, क्षेत्रीय अध्यक्ष, आर्मी विमेंस वेलफेयर एसोसिएशन ने वीर नारियों, पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं एवं उनके परिवारजनों से आत्मीय संवाद किया तथा राष्ट्र सेवा में उनके अमूल्य योगदान एवं बलिदानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर पश्चिमी कमान के सैनिकों द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित ड्रोन का एक प्रभावशाली प्रदर्शन भी किया गया, जिसने भारतीय सेना के आधुनिकीकरण प्रयासों के अनुरूप पश्चिमी कमान के सैनिकों द्वारा प्राप्त तकनीकी नवाचार एवं आत्मनिर्भरता को प्रदर्शित किया। हरियाणा के चंडीमंदिर, चंडीगढ़ के निकट मुख्यालय वाली पश्चिमी कमान भारतीय सेना की परिचालनात्मक कमान है, भारत की पश्चिमी सीमाओं की सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया है। यह कमान ऑपरेशन सिंदूर सहित भारत-पाकिस्तान के प्रमुख युद्धों एवं संघर्षों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी है, जो कमान की क्षमताओं का सशक्त प्रमाण है।अलंकरण समारोह भारतीय सेना की उस परंपरा और मूल्यों का सशक्त एवं प्रभावशाली प्रमाण रहा, जिसमें वीरता को सम्मानित करने, नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा वर्तमान एवं भविष्य की चुनौतियों का सामना करने हेतु अडिग तत्परता बनाए रखने पर विशेष बल दिया जाता है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.