March 5, 2026

ऋषिकेश में स्थित मन्नत डायग्नोसिस सेंटर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश ने सील किया।

देहरादून 26 सिंतबर 2022,

देहरादून रोड ऋषिकेश में स्थित मन्नत डायग्नोसिस सेंटर के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लंबे समय से शिकायत प्राप्त हो रही थी कि वहां पर डॉ यू एस खरोला, जो राजकीय चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट हैं, के द्वारा सरकारी समय में क्लीनिक संचालित किया जाता है। सरकारी चिकित्सालय में आए हुए मरीजों को अपने निजी चिकित्सालय में भेजा जाता है तथा निजी चिकित्सालय के माध्यम से इलाज किया जाता है। मन्नत डायग्नोसिस सेंटर की पीसीपीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत भी लगातार शिकायतें मिल रही थी।

जिलाधिकारी सोनिका ने इस जन शिकायत पर विशेष निगरानी बनाए रखते हुए त्वरित कार्यवाही के निर्देश उपजिलाधिकारी ऋषिकेश दिए । उप जिलाधिकारी ऋषिकेश द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज तहसील ऋषिकेश के महिला कर्मचारी श्रीमती लक्ष्मी धनाई तथा श्रीमती प्रेरणा भट्ट को मन्नत डायग्नोस्टिक सेंटर देहरादून रोड ऋषिकेश में मरीज बनाकर जांच एवं परीक्षण हेतु भेजा गया। उनकी सूचना के पश्चात उप जिलाधिकारी ऋषिकेश द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डॉ0 यू एस खरोला को महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच एवं परीक्षण करते हुए मौके पर पकड़ा। उस समय डॉ खरोला की उपस्थिति राजकीय चिकित्सालय में होनी चाहिए थी ।

उप जिलाधिकारी द्वारा डॉ प्रदीप कुमार चंदोला मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश को मौके पर बुलाया गया। साथ ही कोतवाली ऋषिकेश से फोर्स बुलाई गई। नियम विरुद्ध संचालित के किए जा रहे मन्नत डायग्नोसिस सेंटर देहरादून रोड ऋषिकेश को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है । इसके साथ ही राजकीय चिकित्सक के कार्यालय समय में निजी क्लीनिक चलाने पर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की संस्तुति करते हुए जिलाधिकारी देहरादून को रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है।

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.