Recent Posts

February 9, 2026

खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच के लिए सघन सैंपलिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए।

देहरादून 12 दिसंबर 2022,

खाद्य सुरक्षा संबंधी राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए किए गए कार्यों की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक हफ्ते में एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही दूध में मिलावट रोकने के लिए तत्काल अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए साथ ही, खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच के लिए सघन सैंपलिंग अभियान चलाए जाने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि इस काम में सफलता तभी मानी जाएगी जब आम जनता कहेगी कि खाद्य पदार्थों में मिलावट रुक गई है। इसके लिए सैंपल कलेक्शन और टेस्टिंग को वर्तमान की स्थिति से 20 से 30 गुना बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।

मुख्य सचिव ने कहा कि खाद्य पद्धार्थों के लिए गए सैंपलों की अगले एक-दो दिनों में टेस्टिंग का रिजल्ट आ जाए इसके लिए प्रयास किए जाएं। इसके लिए लैब तैयार होने तक अन्य राज्यों में कहां-कहां सैंपल भेजे जा सकते हैं इस पर कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने आर.यू .के.ओ. अभियान के तहत यूज्ड कुकिंग ऑयल के प्रयोग को फूड चेन से बाहर करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने के भी निर्देश दिए साथ ही जागरूकता के लिए लगातार कार्यशालाओं का आयोजन किए जाने की भी बात कही।

मुख्य सचिव ने प्रदेश के स्थानीय खाद्य पद्धार्थों को अधिक से अधिक उपयोग के लिए योजनाएं तैयार किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दिशा में अच्छा कार्य कर रहे होटल रेस्टोरेंट एवं कारोबारियों को प्रोत्साहित भी किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर सचिव रविनाथ रमन एवं आर. राजेश कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य एवं उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.