February 5, 2026

त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनावों की घोषणा:27 फरवरी को मतदान।

देहरादून 18 जनवरी 2023,

दिल्ली : केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी है। वहीं आयोग ने पांच राज्यों की छह विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए जाने की घोषणा की है।

आयोग ने अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की एक-एक विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटों, केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा की है। इन सभी सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा जबकि मतगणना दो मार्च को होगी।

इन सभी सीटों पर 31 जनवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी। सात फरवरी को नामांकन दाखिल किए जाने हैं। आठ फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी जबकि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 10 फरवरी है।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.